युवा सदस्यता फॉर्म
"परिवर्तन के लिए हस्तक्षेप करना चाहते हैं तो सदस्य बनें" . . . संगठन का परिचय लोकपरिषद परिवर्तन की इच्छा रखने वाले सक्रिय सामाजिक , सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं तथा युवाओं का एक संगठन है। यह मानवाधिकार , सामाजिक , आर्थिक समानता , राजनीतिक भागीदारी पर समग्र दृष्टिकोण रखने वाले क्रियाशील लोगों का एक मंच है। राष्ट्र , बहुलतावाद और समतामूलक समाज निर्माण की परिकल्पना व प्रक्रिया के लिए काम करती है। इसके अंतर्गत व्यक्ति के अंतरसंबंधों और समसामयिक विषयों पर संचार , संवाद , समेकन और संवर्धन के लिए शिविर , गोष्ठी , परिचर्चा , प्रशिक्षण तथा सम्मेलन का आयोजन करती है। सदस्यता 16 से 30 वर्ष का कोई भी युवा जो लोकतान्त्रिक , न्यायपूर्ण , बहुलतावादी , सामाजिक सौहार्द , भाईचारा , अभिव्यक्ति की आजादी और समानता के साथ राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया में अपनी भूमिका के लिए सशक्त और सक्रीय हैं वे इसके सदस्य हो सकते हैं. अपील आप अपने जैसे अन्य साथियों को जोड़े. स्थानीय स्तर पर आप अपने जैसे साथियों कम से कम 10 साथियों का एक समूह बनायेंगे जो एक इकाई होगा जिसके लिए आप अपने बीच से एक साथी को...